सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सुवाताल के आश्रित ग्राम महकमपुर में बन रही सीसी रोड निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है और शासन के निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है। सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण से पहले उचित बेस तैयार नहीं किया गया। बिना समतलीकरण के सीधे कांक्रीट बिछाया जा रहा है। वहीं सड़क की मोटाई में भी कटौती की जा रही है। आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल पाएगी।
इस मामले में ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा (RES) विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के इंजीनियर और अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे निर्माण एजेंसी मनमानी कर रही है। लोगों ने इसे सरकारी राशि की खुली बंदरबांट बताया है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई करने तथा मापदंडों के अनुसार दोबारा सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। अब सभी की नजर जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़
सुवाताल में सीसी रोड निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
|
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने आरसेटी का किया निरीक्षण*
|
सारंगढ़ : रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि का ‘बंदरबांट’,फर्जी बिलों के सहारे लाखों का गबन !…
|
इस वर्ष 84035 किसानों ने 442826.64 मेट्रिक टन धान बेचा.
|
1 फ़रवरी को होगा सीजी टीईटी परीक्षा 2026.
|
पीएम-अजय योजना से लोन के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं से आवेदन आमंत्रित…
|