RECENT POSTS

असहाय परिवार के लिए मानवीय अपील: स्वर्गीय जयप्रकाश भास्कर के परिवार को सहयोग की जरूरत..

Picture of Deepak Priya

Deepak Priya

📢 मानवीय अपील – एक असहाय परिवार के लिए सहारा बनें 📢
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पिण्डरी निवासी स्वर्गीय जयप्रकाश भास्कर का दिनांक 10 जनवरी 2026 को अचानक हृदयाघात से असामयिक निधन हो गया। यह खबर न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गहरा आघात है। जयप्रकाश भास्कर जी ने महतारी एक्सप्रेस 102 में लगातार 10 वर्षों तक निस्वार्थ भाव से जनसेवा की। वर्तमान में वे कान्हा अस्पताल, रायगढ़ में PRO के पद पर कार्यरत थे और पूरी निष्ठा से समाजसेवा में लगे हुए थे।
उनके असमय चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीछे रह गई हैं उनकी पत्नी और तीन बेटियां, जो अभी स्कूल में अध्ययनरत हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। मकान के अलावा उनके पास कोई आय का साधन नहीं है, और अब परिवार में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। ऐसे में चारों माँ-बेटियां जीवन की कठिन चुनौतियों से जूझ रही हैं।
इस आपार दुःख और संकट की घड़ी में परिवार ने समाज के सभी संवेदनशील नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से विनम्र सहयोग की अपील की है। आपका छोटा सा आर्थिक सहयोग भी इस परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकता है—बच्चियों की शिक्षा, दैनिक जरूरतों और भविष्य की सुरक्षा के लिए।
विशेष रूप से Helping Hands Club Foundation और उसके सभी पदाधिकारियों से अपील है—यह संस्था कोरोना काल से आज तक असहाय और पीड़ित लोगों की मदद करती आ रही है। आज एक बार फिर मानवता के इस कार्य में आगे आकर स्वर्गीय जयप्रकाश भास्कर जी के परिवार के लिए संबल बनें।
आपका सहयोग—किसी परिवार की उम्मीद बन सकता है..

DEEPAK KUMAR PRIYA

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . प्रदेश विचार न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। प्रदेश विचार न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, प्रदेश विचार न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उलंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र सारंगढ़ होगा.

Home
Login
Join group