RECENT POSTS

जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण…

Picture of Deepak Priya

Deepak Priya

*सचिव ने किसानों से व्यवस्था और सुविधा के बारे में जानकारी ली*

*सचिव ने कनकबीरा और सालर मंडी परिसर में शेड, गोदाम, भवन का जायजा लिया*

*धान खरीदी के लिए किए गए इंतजाम से खुश हुए सचिव*

प्रभारी सचिव आईएएस हिमशिखर गुप्ता ने सारंगढ़ ब्लॉक का किया दौरा

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 नवंबर 2025/राज्य सरकार के श्रम आयुक्त और सचिव श्रम, गृह, जेल तथा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी सचिव आईएएस हिमशिखर गुप्ता का जिले के सारंगढ़ विकासखंड में दौरा रहा। सचिव ने धान खरीदी केन्द्र कनकबीरा और सालर में धान खरीदी की व्यवस्था, स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने उनका हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। उन्होंने वहां उपस्थित किसानों से बातचीत कर वहां की सुविधा के बारे में जानकारी लिया। साथ ही सहायक आयुक्त सहकारिता से किसानों को समिति में सदस्य बनने एवं समिति में एकड़ के हिसाब से राशि निवेश करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्हें लक्ष्य देकर लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। जिले के प्रभारी सचिव ने धान खरीदी केन्द्र में किसान प्रदीप पटेल, जगतराम चौहान से धान खरीदी में सुविधा, धान की किस्म के बारे में बातचीत की। साथ ही समिति में आए ढेर बनाकर तौल रहे धान की नमी का अलग अलग बारदाना से परीक्षण कराया गया, जिसमें शुष्क की मात्रा के अनुरूप रेंज में पाया गया। इसके साथ ही वहां उन्होंने धान का किस्म के अनुसार अलग अलग स्टेकिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही वहां सीमेंट से बने धान रखने के स्थान, पेयजल, तिरपाल और श्रमिक व्यवस्था को देखकर व्यवस्था से खुश हुए। एक किसान ने धान खरीदी के दौरान श्रमिक का कार्य करने पर मेहनताना देने का मांग किया, जिस पर सचिव ने समिति प्रबंधक से श्रमिक भुगतान राशि लेेने के लिए कहा।

सालर धान खरीदी केन्द्र में सचिव ने किसान से एग्रीस्टेक में पंजीयन के बारे में पूछा। किसान ने बताया कि उसकी जमीन अलग अलग स्थानों में फुटकर खेत है, जहां जंगली सुअर का आना जाना लगा रहता है। किसान और स्थानीय गणमान्य नागरिक कमल सिदार ने सचिव को स्मृति चिन्ह भेंट किया। सचिव हिमशिखर गुप्ता ने एग्रीस्टेक की जानकारी को कम्प्यूटर रिकार्ड का अवलोकन किए। साथ ही गोदाम, शेड, परिसर में भवन आदि का अवलोकन किया और विभिन्न मद से निर्मित और निर्माणाधीन कार्यों के बारे में अधिकारियों से चर्चा किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, मार्कफेड अधिकारी शीतल भोई, सहायक आयुक्त व्यासनारायण साहू, खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, कृषि अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव, एसडीएम वर्षा बंसल, तहसीलदार प्रकाश पटेल, स्थानीय गणमान्य नागरिक रामकुमार थूरिया उपस्थित थे।

DEEPAK KUMAR PRIYA

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . प्रदेश विचार न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। प्रदेश विचार न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, प्रदेश विचार न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उलंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र सारंगढ़ होगा.

Home
Login
Join group