मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के ग्राम चकरदा निवासी युवा पेंटर श्री शिवकुमार निराला ने अपनी अनूठी कला प्रस्तुति से सबका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक विशेष ‘राजनीतिक मानचित्र’ भेंट किया, जो छत्तीसगढ़ की संपूर्ण राजनीतिक यात्रा का सजीव और कलात्मक चित्रण प्रस्तुत करता है।
यह मानचित्र राज्य की राजनीतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक रूपरेखा को बेहद रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित करता है। इसमें लोकसभा और विधानसभा के सदस्यों की जानकारी, मंत्रिमंडल की संरचना, संसदीय क्षेत्रों का विवरण, तथा वर्ष 1998 से अब तक हुए सभी चुनावों का तुलनात्मक विश्लेषण आकर्षक शैली में दर्शाया गया है। इस मानचित्र की प्रत्येक रचना, रंग संयोजन और विवरण छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा को समझने का एक अनोखा माध्यम बनाती है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री निराला की इस रचनात्मक सोच और कलात्मक दक्षता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतिभाएँ राज्य की गौरवशाली पहचान हैं। उन्होंने श्री निराला को सम्मानित एवं पुरस्कृत कर उनकी कला के प्रति प्रोत्साहन व्यक्त किया।
श्री शिवकुमार निराला का यह प्रयास कला और राजनीति के संगम का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा। उनकी इस कलाकृति ने न केवल जनदर्शन कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ाया, बल्कि छत्तीसगढ़ की रचनात्मक प्रतिभा को भी नई पहचान दिलाई।
लेटेस्ट न्यूज़
सारंगढ़ : रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि का ‘बंदरबांट’,फर्जी बिलों के सहारे लाखों का गबन !…
|
इस वर्ष 84035 किसानों ने 442826.64 मेट्रिक टन धान बेचा.
|
1 फ़रवरी को होगा सीजी टीईटी परीक्षा 2026.
|
पीएम-अजय योजना से लोन के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं से आवेदन आमंत्रित…
|
धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण..
|
असहाय परिवार के लिए मानवीय अपील: स्वर्गीय जयप्रकाश भास्कर के परिवार को सहयोग की जरूरत..
|