सारंगढ़-बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ की बैठक संपन्न
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन के विस्तार और पत्रकार हितों पर सार्थक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री दिनेश जोल्हे ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की एकजुटता को मजबूत करना और संगठन को ब्लॉक स्तर तक विस्तार देना है।
श्री दिनेश जोल्हे ने कहा कि वे जिले के सभी पत्रकारों के साथ मिलकर संघ को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय या उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। संघ हमेशा पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में सभी ब्लॉकों में संघ की इकाइयों का गठन किया जाएगा ताकि हर पत्रकार तक संगठन की पहुंच बन सके। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कृष्णा महिलाने, चन्द्रिका भास्कर, प्रकाश जांगड़े, मोहन लहरे, सुनील टंडन, अश्वनी साहू, दीपक जांगड़े, दीपक प्रिया, अजय जोल्हे, भागवत साहू, टीकाराम सहिस, कबीर मानिकपुरी, गिरिवर जाटवर, शिवलाल खूंटे, रमेश महंत, अजय सूर्यवंशी, मनहरण बंजारे सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
लेटेस्ट न्यूज़
इस वर्ष 84035 किसानों ने 442826.64 मेट्रिक टन धान बेचा.
|
1 फ़रवरी को होगा सीजी टीईटी परीक्षा 2026.
|
पीएम-अजय योजना से लोन के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं से आवेदन आमंत्रित…
|
धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण..
|
असहाय परिवार के लिए मानवीय अपील: स्वर्गीय जयप्रकाश भास्कर के परिवार को सहयोग की जरूरत..
|
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल सम्मानित, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने टीएल बैठक में किया सम्मान…
|