सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया क्षेत्र के ग्राम बरपाली में आज आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया। मुखबिर से मिली सूचना पर सरिया आबकारी उपनिरीक्षक श्री लोकनाथ साहू के नेतृत्व में टीम ने ग्राम बरपाली निवासी डिग्री चौहान पिता भुजबल चौहान के मकान में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने वहां से कुल 14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक श्री लोकनाथ साहू (सरिया), श्री रामेश्वर राठिया (बरमकेला), श्री हबील खलखो (बिलाईगढ़), मुख्य आरक्षक उमेश, तथा सुरक्षा कर्मी मुकुंदराम चौहान और ढोल नारायण चौहान की विशेष भूमिका रही। टीम ने अत्यंत सतर्कता और समन्वय के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी अभियान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी जिले के विभिन्न इलाकों में इस तरह की सघन जांच और कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी आबकारी कार्यालय या पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त किया जा सके।
लेटेस्ट न्यूज़
इस वर्ष 84035 किसानों ने 442826.64 मेट्रिक टन धान बेचा.
|
1 फ़रवरी को होगा सीजी टीईटी परीक्षा 2026.
|
पीएम-अजय योजना से लोन के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं से आवेदन आमंत्रित…
|
धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण..
|
असहाय परिवार के लिए मानवीय अपील: स्वर्गीय जयप्रकाश भास्कर के परिवार को सहयोग की जरूरत..
|
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल सम्मानित, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने टीएल बैठक में किया सम्मान…
|