रायपुर, 21 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज माना रायपुर स्थित चौथी वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के प्रांगण में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल श्री रमेन डेका जी के साथ प्रदेश की जनता की ओर से देश एवं प्रदेश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों के बलिदान को नमन किया और कहा कि उनका साहस और समर्पण हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने समारोह के दौरान शहीद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। मुख्यमंत्री ने परिजनों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस महानिदेशक सहित कई उच्च अधिकारी और जवान उपस्थित थे। कार्यक्रम में शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल हमारे समाज की सुरक्षा का आधार स्तंभ है, और शहीदों की वीरगाथा हमेशा आने वाली पीढ़ियों को कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम का संदेश देती रहेगी।
लेटेस्ट न्यूज़
इस वर्ष 84035 किसानों ने 442826.64 मेट्रिक टन धान बेचा.
|
1 फ़रवरी को होगा सीजी टीईटी परीक्षा 2026.
|
पीएम-अजय योजना से लोन के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं से आवेदन आमंत्रित…
|
धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण..
|
असहाय परिवार के लिए मानवीय अपील: स्वर्गीय जयप्रकाश भास्कर के परिवार को सहयोग की जरूरत..
|
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल सम्मानित, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने टीएल बैठक में किया सम्मान…
|