RECENT POSTS

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने आरसेटी का किया निरीक्षण*

Picture of Deepak Priya

Deepak Priya

*प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने कलेक्टर ने महिलाओं को किया प्रोत्साहित*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 अप्रैल 2026/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आरसेटी में महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें एक बैच में लगभग 35 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, प्रभारी लीड बैंक प्रबंधक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, फैकल्टी सदस्य अतुल मिश्रा आदि उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से परिचय प्राप्त किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के 35 दिनों के भीतर महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से लोन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे महिलाएं आसानी से अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है और प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की जाती है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनरो द्वारा ब्यूटी पार्लर से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि महिलाएं इस कौशल को सीखकर स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें।

DEEPAK KUMAR PRIYA

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . प्रदेश विचार न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। प्रदेश विचार न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, प्रदेश विचार न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उलंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र सारंगढ़ होगा.

Home
Login
Join group