सारंगढ़ में आज संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की रजत जयंती समारोह का भव्य समापन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामय अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने बाबा गुरु घासीदास जी को नमन करते हुए कहा कि उनका अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” आज भी समाज को समानता, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सुशासन सरकार बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों को आदर्श मानकर शासन चला रही है। सरकार का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे और बिना भेदभाव के सभी को न्याय, सम्मान और अवसर मिले। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का जीवन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष और मानव एकता का प्रतीक है, जिसे आत्मसात कर ही समरस और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव है।
समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी ने बाबा जी के सामाजिक सुधार आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा और समानता के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। गुरु खुशवंत साहेब जी ने सतनाम पंथ की महत्ता और गुरु घासीदास जी के आध्यात्मिक संदेशों को विस्तार से रखा। सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी ने कहा कि बाबा जी के विचार सामाजिक समरसता की मजबूत नींव हैं।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति प्रदेश महामंत्री श्री हरिनाथ खूंटे जी, जिला अध्यक्ष श्री ज्योति पटेल जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री रिंकू अमित तिवारी जी, पूर्व विधायक श्री निर्मल सिन्हा जी, श्रीमती केरा बाई मनहर जी सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सतनाम संदेश के संकल्प और सामाजिक एकता की भावना के साथ हुआ।
लेटेस्ट न्यूज़
इस वर्ष 84035 किसानों ने 442826.64 मेट्रिक टन धान बेचा.
|
1 फ़रवरी को होगा सीजी टीईटी परीक्षा 2026.
|
पीएम-अजय योजना से लोन के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं से आवेदन आमंत्रित…
|
धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण..
|
असहाय परिवार के लिए मानवीय अपील: स्वर्गीय जयप्रकाश भास्कर के परिवार को सहयोग की जरूरत..
|
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल सम्मानित, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने टीएल बैठक में किया सम्मान…
|