RECENT POSTS

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने पंचायत विभाग अंतर्गत जिले के विकासमूलक कार्यों का किया समीक्षा…

Picture of Deepak Priya

Deepak Priya

*कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीण अंचल के विकास का तैयार किया रुपरेखा*

*कलेक्टर ने अधिकारियो कर्मचारियों को कार्य पूर्ण करने के लिए दिया टाइम लिमिट*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 नवंबर 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जिले के ग्रामीण अंचल के समग्र विकास के रुपरेखा का समीक्षा किया, जिसमें पीएम आवास ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक और व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, आंगनबाड़ी निर्माण, महतारी सदन निर्माण जल संरक्षण के लिए मोर गांव मोर पानी महा अभियान, सोखता गड्ढा, वृक्षारोपण, मनरेगा अंतर्गत पशु शेड, डबरी, कुआ निर्माण, तालाब गहरीकरण,  कचरा पृथककरण, नाडेप, बिहान अंतर्गत विभिन्न रोजगारमूलक व्यवसाय के लिए लोन दिलाने से लेकर लखपति दीदी के रूप में उद्योगपति बनने तक के सफर में प्रत्येक स्टेज में आ रही बाधाओं पर चर्चा कर निरंतर अप्रारम्भ कार्यों को प्रारम्भ करने, अधूरे को शीघ्र पूरा करने और जो कार्य नहीं कर रहे उससे वसूलने की कार्यवाही करने के लिए समय सीमा निर्धारण किया है। इस अवसर पर जिले के सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, सभी सीईओ जनपद पंचायत, सभी एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, इंजीनियर टेक्निकल स्टॉफ आदि उपस्थित थे।

*निर्माण कार्यों में डिजाइन, ईट, सीमेंट, छड़, में कमी पाए जाने पर दोषी को बक्शा नहीं जाएगा : कलेक्टर डॉ कन्नौजे*

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कहा कि आंगनबाड़ी भवन सहित सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता होनी चाहिए। किसी प्रकार से डिजाइन, ईट, सीमेंट, छड़, आदि में कमी पाए जाने पर दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि, कोई भी काम में फर्जी दस्तावेज, लापरवाही और देरी नहीं करें। सभी समर्पित होकर केंद्र और राज्य सरकार के कार्य को पूर्ण कर अपने जिम्मेदारी का बखूबी परिचय देते हुए देश के विकास में 2047 विकसित भारत को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि हमारे देश की उन्नति बिना गांव के विकास से सम्भव नहीं है और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ऐसा विभाग है जो सभी विभागों के ग्रामीण अंचल के कार्य में समन्वयक के साथ साथ ग्रामीण अंचल के विकास का आधार स्तम्भ के रूप में काम करता है।

DEEPAK KUMAR PRIYA

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . प्रदेश विचार न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। प्रदेश विचार न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, प्रदेश विचार न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उलंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र सारंगढ़ होगा.

Home
Login
Join group