*धान खरीदी कार्य में आएगी तेजी*
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 नवंबर 2025/खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अत्यावश्यक सेवा (एस्मा) कानून लागू होने के बाद जिले सहकारी समिति के प्रबंधक व कम्प्यूटर ऑपरेटर हड़ताल से 17 नवंबर से वापस हुये, जिसके कारण समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य में गति आई है।
खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे से प्राप्त जानकारी अनुसार छ.ग. शासन द्वारा अत्यावश्यक सेवा घोषित करने के उपरांत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के समिति प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा 17 नवंबर को कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ में उपस्थित होकर संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर हड़ताल से वापस होने की लिखित सूचना दी गई। उल्लेखनीय है कि समिति प्रबंधक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के विभिन्न मांगो को लेकर हड़ताल पर चले गये थे।
लेटेस्ट न्यूज़
इस वर्ष 84035 किसानों ने 442826.64 मेट्रिक टन धान बेचा.
|
1 फ़रवरी को होगा सीजी टीईटी परीक्षा 2026.
|
पीएम-अजय योजना से लोन के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं से आवेदन आमंत्रित…
|
धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण..
|
असहाय परिवार के लिए मानवीय अपील: स्वर्गीय जयप्रकाश भास्कर के परिवार को सहयोग की जरूरत..
|
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल सम्मानित, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने टीएल बैठक में किया सम्मान…
|