*झगड़ा करने वालों के खिलाफ होगी पुलिस कार्यवाही और एफआईआर*
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 नवंबर 2025/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम का जिले के सभी क्षेत्रों सराईपाली सारंगढ़ मार्ग, रायपुर सारंगढ़ व्हाया बलोदाबाजार मार्ग और सारंगढ़ दानसरा हरदी बायपास रोड का काम चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता आर के कामरा ने आम सूचना जारी किया है कि, कोई भी व्यक्ति नेशनल हाइवे सड़क के दोनों ओर 40 फुट तक में कोई भी अवैध कब्ज़ा, ईंट, पत्थर, रेत, गिट्टी, लकड़ी, मिट्टी आदि नहीं करें। यदि सड़क निर्माण के दौरान ऐसा पाया जाता है तो उसे हटाया जाएगा और कोई विवाद, झगड़ा करता है तो शासकीय कार्य में बाधा और अन्य धारा के तहत पुलिस कार्यवाही तथा एफआईआर की जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़
इस वर्ष 84035 किसानों ने 442826.64 मेट्रिक टन धान बेचा.
|
1 फ़रवरी को होगा सीजी टीईटी परीक्षा 2026.
|
पीएम-अजय योजना से लोन के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं से आवेदन आमंत्रित…
|
धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण..
|
असहाय परिवार के लिए मानवीय अपील: स्वर्गीय जयप्रकाश भास्कर के परिवार को सहयोग की जरूरत..
|
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल सम्मानित, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने टीएल बैठक में किया सम्मान…
|