सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने समय सीमा की बैठक में उपस्थित जिले के सभी अधिकारियों को कुष्ठमुक्त का शपथ दिलाया। अधिकारियों ने शपथ लिया कि “हम अपने जिले को कुष्ठमुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हम इसे प्राप्त करने के लिए जिले में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करेंगे। इसके इसके साथ हम यह भी घोषणा करते हैं कि हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करेंगे और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्ति के साथ भेदभाव करने देंगे। हम व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त करने के लिए पूर्ण रूप से प्रयास करेंगे और उनको समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए अपना भरपूर योगदान देंगे।”
लेटेस्ट न्यूज़
इस वर्ष 84035 किसानों ने 442826.64 मेट्रिक टन धान बेचा.
|
1 फ़रवरी को होगा सीजी टीईटी परीक्षा 2026.
|
पीएम-अजय योजना से लोन के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं से आवेदन आमंत्रित…
|
धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण..
|
असहाय परिवार के लिए मानवीय अपील: स्वर्गीय जयप्रकाश भास्कर के परिवार को सहयोग की जरूरत..
|
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल सम्मानित, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने टीएल बैठक में किया सम्मान…
|